तीनों खिलाड़ी बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के लिए खेल चुके हैं। उन पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस लिहाज से एपीएल ने इन खिलाड़ियों को नया जन्म दिया है।
ये खिलाड़ी इस साल अक्टूबर में न्यूयार्क में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए हां कर चुके हैं। आईसीएल के साथ संबंध जोड़ने के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इन तीनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखा है। यह प्रतिबंध दो साल पहले लगाया गया था।
एक अनुमान के मुताबिक एपीएल में खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को कम से कम 20 लाख रैंड्स की कमाई होगी। इसमें इन खिलाड़ियों को उनकी टीमों द्वारा दी जाने वाली रकम नहीं जोड़ी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।