आईपीएल : किंग्स इलेवन की पारी लड़खड़ाई (लीड-3)
15 ओवर की समाप्ति पर करण गोयल क्रमश: छह और ब्रेट ली दो रन बनाकर खेल रहे थे।
पांचवें विकेट के रूप में विल्किन मोटा आउट हुए। वह सात गेंदों पर चार रन बनाकर जीन पॉल डुमिनी की गेंद पर हरभजन सिंह को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान युवराज सिंह ने 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर डुमिनी की ही गेंद पर ड्वेन ब्रावो को कैच थमा दिया।
सातवें विकेट के रूप में ल्यूक पोमर्सबैक को अंजिक्य रेहाने ने बोल्ड किया। उन्होंने सात गेंदों पर पांच रन बनाया।
इससे पहले किंग्स इलेवन ने सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच और हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान के विकेट गंवाने के बाद टीम ने सन्नी सोहेल और कुमार संगकारा का भी विकेट खो दिया। सोहेल 23 गेंदों पर शानदार 43 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि संगकारा को आठ रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह ने बोल्ड किया।
कैटिच को निलेश कुलकर्णी ने खाता भी नहीं खोलने दिया। कैटिच पांच रन के कुल योग पर आउट हुए। कुल योग में अभी 17 रन और जुड़े थे कि ड्वेन ब्रावो ने पठान को रन आउट कर किंग्स इलेवन को एक और तगड़ा झटका दिया। पठान भी शून्य के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications