आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने की सधी हुई शुरूआत (लीड-5)
खबर लिखे जाने तक ड्वेन ब्रावो 28 और अंजिक्य रेहाने 1 रन बनाकर खेल रहे थे। उसके सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रेट ली की गेंद पर विल्किन मोटा ने कैच किया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। किंग्स इलेवन की ओर से उसके सलामी बल्लेबाज सन्नी सोहल(43) के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं का सका। करण गोयल 20 और श्रीसंथ 1 रन बनाकर नाबाद रहे ।
इससे पहले किंग्स इलेवन की शुरूआत भी बेहद निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच और हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान के विकेट गंवाने के बाद टीम ने सन्नी सोहेल और कुमार संगकारा का भी विकेट खो दिया। सोहेल 23 गेंदों पर शानदार 43 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि संगकारा को आठ रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह ने बोल्ड किया।
कैटिच को निलेश कुलकर्णी ने खाता भी नहीं खोलने दिया। कैटिच पांच रन के कुल योग पर आउट हुए। कुल योग में अभी 17 रन और जुड़े थे कि ड्वेन ब्रावो ने पठान को रन आउट कर किंग्स इलेवन को एक और तगड़ा झटका दिया। पठान भी शून्य के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे।
पांचवें विकेट के रूप में विल्किन मोटा आउट हुए। वह सात गेंदों पर चार रन बनाकर जीन पॉल डुमिनी की गेंद पर हरभजन सिंह को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान युवराज सिंह ने 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर डुमिनी की ही गेंद पर ड्वेन ब्रावो को कैच थमा दिया।
सातवें विकेट के रूप में ल्यूक पोमर्सबैक को अंजिक्य रेहाने ने बोल्ड किया। उन्होंने सात गेंदों पर पांच रन बनाए। पोमर्सबैक (5), ब्रेट ली (8),और पीयूष चावला (0) भी कुछ खास नहीं कर सके।
मुंबई इंडियंस की ओर से हरभजन ने 2 तथा मलिंगा, कुलकर्णी, डुमिनी और रेहाने ने एक-एक विकेट लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications