ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' से बातचीत के दौरान गेल ने कहा, "मैं बहुत जल्द कप्तानी के बोझ से निजात पाना चाहता हूं। मैं अपने लिए समय चाहता हूं। मेरे जैसे इंसान के लिए कप्तानी का बोझ संभाल पाना संभव नहीं। इस काम में हमेशा व्यस्त रहना पड़ता है और मैं काफी हद तक आरामतलब इंसान हूं। अच्छा हो कि कोई और इस जिम्मेदारी को स्वीकार करे।"
गेल ने 2007 में रामनरेश सरवन से कप्तानी हासिल की थी। गेल ने कहा, "मैंने चयनकर्ताओं के सामने अपनी बात रख दी है। संभावित कप्तान की तलाश शुरू कर दी गई है लेकिन फिलहाल मुझे यह जिम्मेदारी संभाले रखने के लिए कहा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।