पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से मिली जानकारी के मुताबिक चार जुलाई से शुरू हो रही इस श्रृंखला के दौरान दोनों टीमों के बीच एक ट्वेंटी-20 मैच भी खेला जाएगा।
श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 4 जुलाई से गाले में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 12 जुलाई से कैंडी और तीसरा कोलंबो में 20 जुलाई से होगा।
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले तीन मुकाबले क्रमश: 30 जुलाई, एक और तीन अगस्त को दाम्बुला में खेले जाएंगे। बाकी दो मैच सात और नौ अगस्त को कोलंबो में होने हैं। ट्वेंटी-20 मैच 12 अगस्त को कोलंबो में होना है।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच इस साल जनवरी और फिर मार्च में एकदिवसीय तथा टेस्ट श्रृंखला खेली गई थी। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला श्रीलंका ने जीती थी। लेकिन लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकी हमले के बाद दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला एक मैच के बाद रद्द कर दी गई थी। पहला मैच श्रीलंका ने जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।