सात देशों के टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में पाकिस्तान और चीन के साथ रखी गई भारतीय टीम को अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के हाथों 2-3 से करारी शिकस्त मिली थी।
इसके बाद अंतिम चार में जगह बनाने के लिए उसे दूसरे मुकाबले में हर हाल में चीन को हराना था लेकिन चीन ने उसे 2-2 की बराबरी पर रोककर खुद सेमीफाइनल में जगह बना ली।
चीन ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 1-1 की बराबरी पर रोका था। ग्रुप-बी से चीन और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं हैं जबकि ग्रुप-ए से दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि प्ले-ऑफ मुकाबले में भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह आरक्षित खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे। इस लिहाज से हरि प्रसाद, वीएस विनय और अजीतेश राय को बांग्लादेश के खिलाफ मौका मिलना लगभग तय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।