स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण प्रशिक्षण शिविर से दूर हुए शोएब

By Staff

कराची, 13 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर त्वचा से जुड़ी परेशानियों के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भुरबन में स्थित एक रेसार्ट में शुरू होने जा रही प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

पाकिस्तानी टीम पांच जून से इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए तैयारी करने जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चिकित्सकों ने अख्तर को ऊंचाई पर स्थित शिविर केंद्र पर नहीं जाने की सलाह दी है। यह शिविर 14 से 19 मई तक आयोजित होनी है।

इस शिविर में सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट भी हिस्सा नहीं लेंगे। बट्ट के पिता बीमार हैं और यही कारण है कि उन्होंने अपने पिता के साथ लाहौर में ही रहने का फैसला किया है।

शिविर के बाद पाकिस्तानी टीम लाहौर में 20 से 24 मई तक अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद उसे राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है, जो 26 से 29 नई तक चलेगी।

विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम 30 मई को इंग्लैंड पहुंच जाएगी। वहां वह एक जून को दक्षिण अफ्रीका और फिर तीन जून को भारत के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। विश्व कप का आयोजन 5 से 21 जून तक होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, May 13, 2009, 5:46 [IST]
Other articles published on May 13, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+