For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : 10 सबसे सफल बल्लेबाजों में 3 दक्षिण अफ्रीका के

By Staff

मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे जीन पॉल डुमिनी 297 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के जैक्स कालिस 274 रनों के साथ पांचवें और दिल्ली डेयर डेविल्स के अब्राहम डिविलियर्स 271 रनों के साथ छठे स्थान पर हैं।

डुमिनी ने 50 के औसत से रन बटोरे हैं। डिविलियर्स ने आईपीएल के दूसरे संस्करण का अब तक का एकमात्र शतक लगाया है। डिविलियर्स ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन सफल बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं जबकि इसी टीम के लिए खेल रहे भारत के सुरेश रैना दूसरे स्थान पर हैं।

हेडन ने 10 मैचों में 426 रन जुटाए हैं। रैना के नाम 309 रन हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकार्ड है। स्मिथ ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नमन ओझा के साथ पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी निभाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+