अंक तालिका में दिल्ली की टीम नौ मैचों से 14 अंक जुटाकर पहले स्थान पर है जबकि डेक्कन की टीम ने 10 मैचों से 12 अंक जुटाए हैं। दिल्ली को सात मैचों में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर, डेक्कन ने छह मैचों में जीत हासिल की है जबकि चार में उसकी हार हुई है।
अब तक के आंकड़ों के आधार पर दिल्ली का अंतिम चार दौर में पहुंचना लगभग तय दिख रहा है लेकिन डेक्कन टीम के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इसे जीतकर वह भी अंतिम चार की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकेगी।
इस मैच के साथ दिल्ली के कप्तान वीरेंद्र सहवाग वापसी कर रहे हैं। अंगुली में चोट के कारण सहवाग तीन मैचों में अपनी टीम को सेवाएं नहीं दे सके थे। सहवाग के लिए मिथुन मिन्हास को टीम से बाहर होना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।