वार्नर चार रन बनाकर चमिंडा वास की गेंद पर वेणुगोपाल राव के हाथों कैच कर लिए गए। उस समय दिल्ली टीम का कुल योग सात रन था। खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए थे। गौतम गंभीर 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 11 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए थे।
अंक तालिका में दिल्ली की टीम नौ मैचों से 14 अंक जुटाकर पहले स्थान पर है जबकि डेक्कन की टीम ने 10 मैचों से 12 अंक जुटाए हैं। दिल्ली को सात मैचों में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर, डेक्कन ने छह मैचों में जीत हासिल की है जबकि चार में उसकी हार हुई है।
अब तक के आंकड़ों के आधार पर दिल्ली का अंतिम चार में पहुंचना लगभग तय दिख रहा है लेकिन डेक्कन टीम के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इसे जीतकर वह भी अंतिम चार की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकेगी।
इस मैच के साथ दिल्ली के कप्तान वीरेंद्र सहवाग वापसी कर रहे हैं। अंगुली में चोट के कारण सहवाग तीन मैचों में अपनी टीम को सेवाएं नहीं दे सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*