For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : डेक्कन ने मैच पर पकड़ मजबूत की (लीड-7)

By Staff

डेक्कन चार्जर्स की ओर से एडम गिलक्रिस्ट ने तूफानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 64 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। डेक्कन को पहला झटका तीसरे ओवर में तिरुमल्लसेती सुमन के रूप में लगा। सुमन तीन रन बनाकर आउट हुए। पांचवे ओवर में रोहित शर्मा भी छह रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले दिल्ली की ओर से डिविलियर्स और दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की। डीविलियर्स ने जहां 44 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया वहीं दिनेश कार्तिक 23 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन बना कर नाट आउट रहे।

दिल्ली को सात रन के कुल योग पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चार रन बनाकर चमिंडा वास की गेंद पर वेणुगोपाल राव के हाथों कैच कर लिए गए।

तिलकरत्ने दिलशान 18 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद एंड्रयू सायमंड्स की गेंद पर रवि तनेजा के हाथों कैच आउट हुए। उस समय दिल्ली का कुल योग 57 रन था।

गौतम गंभीर 22 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। वीरेंद्र सहवाग 11 रन बनाकर आउट हुए। डीविलियर्स और आर भाटिया का विकेट जल्दी-जल्दी गिरा। डीविलियर्स ने 44 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया जबकि भाटिया शून्य पर आउट हो गए। अमित मिश्रा दो रन बनाकर रन आउट हो गए।

दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन बना कर नाट आउट रहे।

अंक तालिका में दिल्ली की टीम नौ मैचों से 14 अंक जुटाकर पहले स्थान पर है जबकि डेक्कन की टीम ने 10 मैचों से 12 अंक जुटाए हैं। दिल्ली को सात मैचों में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर, डेक्कन ने छह मैचों में जीत हासिल की है जबकि चार में उसकी हार हुई है।

अब तक के आंकड़ों के आधार पर दिल्ली का अंतिम चार में पहुंचना लगभग तय दिख रहा है लेकिन डेक्कन टीम के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इसे जीतकर वह भी अंतिम चार की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+