बार्सिलोना की टीम ने 2006 के बाद पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया है। खिताबी मुकाबले में बिल्बाओ ने गैजका टोकुरो के शानदार गोल की मदद से बढ़त बना ली थी लेकिन बार्सिलोना ने याया तूरी, लियोनेल मेसी, बोजान किरिक और जावी के गोलों की मदद से जीत हासिल कर ली।
बार्सिलोना की टीम स्पेनिश लीग खिताब जीतने के भी करीब पहुंच चुकी है। उसे इस खिताब पर कब्जा करने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत है। इसके अलावा उसे 27 मई को चैंपियंस लीग फाइनल में इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से भी भिड़ना है।
बार्सिलोना की टीम अब तक 25 अलग-अलग खिताब अपने नाम कर चुकी है। बिल्बाओ ने उसे दो कप अधिक जीते हैं लेकिन 1984 के बाद से बिल्बाओ को एक बार भी खिताबी जीत नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।