इस मैच के लिए चेन्नई की टीम बिना किसी परिवर्तन के साथ मैदान में उतरेगी जबकि बैंगलोर की टीम ने प्रवीण कुमार और रुएलोफ वान डी मर्वे को टीम में जगह दी है। जेसी राइडर और केपी अपन्ना को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
चेन्नई की टीम का यह 11वां मैच है जबकि बैंगलोर टीम 12वां मैच खेल रही है। चेन्नई को छह मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
बैंगलोर की टीम ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। छह में उसे हार मिली है। यह मैच जीतकर चेन्नई की टीम सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लेगी जबकि बैंगलोर को इस दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*