ब्रिटिश-एशियन कप के अंतर्गत खेला जाने वाला यह मैच छह जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। अगले साल से आईपीएल और इंग्लिश ट्वेंटी-20 चैंपियन टीमें 'बेस्ट ऑफ थ्री' श्रृंखला में हिस्सा लेंगी।
दोनों टीमों के बीच प्रस्तावित यह मुकाबला अक्टूबर 2008 में ही भारत में खेला जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों से इस मैच को स्थगित कर दिया गया था। इस मैच से होने वाली आय 'प्रिंस ऑफ वेल्स चैरेटी' के अंतर्गत स्थापित 'ब्रिटिश -एशिया ट्रस्ट' को दान स्वरूप दी जाएगी।
मिडिलसेक्स की टीम शॉन उडाल के नेतृत्व में खेलेगी। इस टीम में टायरन हेंडरसन, ओवेश शाह और मुरली कार्तिक जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे जबकि राजस्थान की टीम में कप्तान शेन वार्न के अलावा ग्रीम स्मिथ, कामरान अकमल, सोहैल तनवीर और यूसुफ पठान शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।