आईपीएल : तेज शुरुआत के बाद सुपर किंग्स को लगा पहला झटका (लीड-1)

By Staff

सुपर किंग्स को पहला झटका सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के रूप में लगा है। विजय पांच रन के कुल योग पर जैक्स कालिस की गेंद पर रोबिन उथप्पा के बाथों लपके गए। विजय ने नौ गेंदों का सामना किया। उस समय सुपर किंग्स ने 3.3 ओवरों में 32 रन बना लिए थे।

खबर लिखे जाने तक सुपर किंग्स टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 14 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सुरेश रैना ने सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाए थे।

इस मैच के लिए चेन्नई की टीम बिना किसी परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है जबकि बैंगलोर की टीम ने प्रवीण कुमार और रुएलोफ वान डी मर्वे को टीम में जगह दी है। जेसी राइडर और केपी अपन्ना को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

चेन्नई की टीम का यह 11वां मैच है जबकि बैंगलोर टीम 12वां मैच खेल रही है। चेन्नई को छह मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

बैंगलोर की टीम ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। छह में उसे हार मिली है। यह मैच जीतकर चेन्नई की टीम सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लेगी जबकि बैंगलोर को इस दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, May 14, 2009, 4:24 [IST]
Other articles published on May 14, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+