आईपीएल : कालिस ने रैना को भी सस्ते में लौटाया (लीड-2)
टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर काबिज रैना को हरफनमौला जैक्स कालिस ने 48 रन के कुल योग चलता किया। रैना का कैच वान डेर मर्वे ने लपका। रैना ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए।
इससे पहले कालिस ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को भी आउट किया था। विजय पांच रन के कुल योग पर रोबिन उथप्पा के हाथों लपके गए थे। विजय ने नौ गेंदों का सामना किया। उस समय सुपर किंग्स ने 3.3 ओवरों में 32 रन बना लिए थे।
खबर लिखे जाने तक सुपर किंग्स टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 27 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौैनी ने 14 गेंदों पर एक चौके की मद से 12 रन बनाए थे।
इस मैच के लिए चेन्नई की टीम बिना किसी परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है जबकि बैंगलोर की टीम ने प्रवीण कुमार और रुएलोफ वान डी मर्वे को टीम में जगह दी है। जेसी राइडर और केपी अपन्ना को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
चेन्नई की टीम का यह 11वां मैच है जबकि बैंगलोर टीम 12वां मैच खेल रही है। चेन्नई को छह मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
बैंगलोर की टीम ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। छह में उसे हार मिली है। यह मैच जीतकर चेन्नई की टीम सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लेगी जबकि बैंगलोर को इस दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications