आईपीएल : सुपर किंग्स के 100 रन पूरे, हेडन भी आउट (लीड-3)
चौथे विकेट के रूप में सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन आउट हुए। उन्हें अनिल कुंबले ने 101 रन के कुल योग पर विनय कुमार के हाथों कैच कराया। हेडन ने अपनी 38 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाए।
सुपर किंग्स को तीसरा झटका कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (18) के रूप में लगा। धौनी का विकेट 93 रन के कुल योग पर गिरा था। उन्हें वान डेर मर्वे ने अपनी ही गेंद पर लपका। धौनी ने 20 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया।
इससे पहले सुपर किंग्स ने शानदार फार्म में चल रहे सुरेश रैना का विकेट गंवाया था। टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर काबिज रैना को हरफनमौला जैक्स कालिस ने 48 रन के कुल योग चलता किया। रैना का कैच वान डेर मर्वे ने लपका। रैना ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए।
कालिस ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को भी आउट किया था। विजय पांच रन के कुल योग पर रोबिन उथप्पा के हाथों लपके गए थे। विजय ने नौ गेंदों का सामना किया। उस समय सुपर किंग्स ने 3.3 ओवरों में 32 रन बना लिए थे।
खबर लिखे जाने तक सुपर किंग्स टीम ने 15 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे। जैकब ओरम पांच रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एस. बद्रीनाथ ने एक रन बनाया था।
चेन्नई की टीम का यह 11वां मैच है जबकि बैंगलोर टीम 12वां मैच खेल रही है। चेन्नई को छह मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
बैंगलोर की टीम ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। छह में उसे हार मिली है। यह मैच जीतकर चेन्नई की टीम सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लेगी जबकि बैंगलोर को इस दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications