आईपीएल : सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स को दिया 130 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम 19.4 ओवर में 129 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। हेडन ने अपनी 38 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाए।
इसके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (18) और सुरेश रैना (13) रन बनाए। सुपर किंग्स के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। बैंगलोर की ओर से अनिल कुंबले, विनय कुमार और जैक्स कालिस ने दो-दो विकेट झटके जबकि प्रवीण कुमार और वान डेर मर्वे को एक-एक सफलता मिली।
चेन्नई की टीम का यह 11वां मैच है जबकि बैंगलोर टीम 12वां मैच खेल रही है। चेन्नई को छह मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। बैंगलोर की टीम ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। छह में उसे हार मिली है। यह मैच जीतकर चेन्नई की टीम सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लेगी जबकि बैंगलोर को इस दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications