सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए 'रिजर्व-डे' का प्रावधान नहीं रखा गया है। समिति का यह फैसला टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण के शुरुआती मैचों के बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित होने बाद आया है।
कई मैचों के नतीजे डकवर्थ-लुइस प्रणाली से निकाले गए थे जबकि कई मैच रद्द कर देने पड़े थे। तकनीकी समिति ने अपनी बैठक में कई अन्य नियमों में बदलाव का निर्णय लिया। इसी के तहत फील्ड अंपायरों को कैच पर संदेह की स्थिति में तीसरे अंपायर से विचार-विमर्श का अधिकार सौंप दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।