टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स ने मैथ्यू हेडन की 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 19.4 ओवर में 129 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम ने 19.4 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया।
रॉयल चैलेंजर्स के लिए विराट कोहली ने 38 रन बनाए जबकि रॉस टेलर 50 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। प्रवीण कुमार 12 और विनय कुमार छह रन बनाकर नाबाद लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।