आईपीएल : डरबन में होगी बैंगलोर-चेन्नई और मुंबई-राजस्थान की भिड़ंत
भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से खेला जाने वाला पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह आईपीएल का 44वां मैच होगा।
इसी दिन रात आठ बजे से खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह आईपीएल का 45वां मैच होगा।
इन चारों टीमों में चेन्नई सबसे बेहतर स्थिति में है। उसने 10 मैचों से 13 अंक जुटाए हैं जबकि बैंगलोर की टीम ने 11 मैचों से सिर्फ 10 अंक जुटाए हैं। चेन्नई को छह मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
बैंगलोर को 11 में पांच मैचों में जीत मिली है जबकि उसे छह बार हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच जीतकर बैंगलोर की टीम तालिका में अपनी स्थिति काफी बेहतर कर सकती है।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस और राजस्थान की टीमों ने 11-11 मैचों से इतने ही अंक जुटाए हैं। इन टीमों का हार-जीत का आंकड़ा भी बराबर रहा है। दोनों टीमों को पांच मैचों में जीत और इतने ही मैचों में हार मिली है। दोनों का एक-एक मैच बेनतीजा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications