जेओए के अध्यक्ष आर.के.आनंद ने कहा, "राष्ट्रीय खेलों का आयोजन नवंबर में होगा। इसकी शुरुआत के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की गई है तथा इसका समापन पांच दिसंबर को होगा।"
आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए जरूरी सुविधाएं तैयार करने के लिए अब तक 5.12 अरब रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
झारखंड को 2007 में ही राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करनी थी लेकिन जेओए द्वारा मूलभूत सुविधाएं तैयार नहीं कर पाने के कारण भारतीय ओलंपिक संघ चार बार इसकी तारीख को आगे बढ़ा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।