Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीसीबी ने आलम से शोएब की मेडिकल रिपोर्ट मांगी

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक पीसीबी आलम के माध्यम से यह जानना चाहता है कि आखिर शोएब को ऐसी कौन सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है जिसके कारण वह पंजाब प्रांत के पर्वतीय स्थल भुरबन में आयोजित होने वाली प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा नहीं लेंगे।

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने कहा, "हमने भुरबन में शिविर सिर्फ इसलिए लगाया है क्योंकि हम ट्वेंटी-20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता का आकलन करना चाहते हैं। अगर शोएब उस शिविर में हिस्सा नहीं ले रहे हैं तो हम उसकी वजह जानना चाहते हैं।"

उल्लेखनीय है कि चिकित्सकों ने शोएब को त्वचा से जुड़ी परेशानियों के कारण शिविर में हिस्सा नहीं लेने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने शोएब को ऊंचाई पर स्थित शिविर केंद्र पर नहीं जाने की सलाह दी है। यह शिविर 14 से 19 मई तक आयोजित होना है।

इस शिविर में सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट भी हिस्सा नहीं लेंगे। बट्ट के पिता बीमार हैं और यही कारण है कि उन्होंने अपने पिता के साथ लाहौर में ही रहने का फैसला किया है। शिविर के बाद पाकिस्तानी टीम लाहौर में 20 से 24 मई तक अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद उसे राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है, जो 26 से 29 नई तक चलेगी।

ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम 30 मई को इंग्लैंड पहुंच जाएगी। वहां वह एक जून को दक्षिण अफ्रीका और फिर तीन जून को भारत के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। विश्व कप का आयोजन 5 से 21 जून तक होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+