प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन की एनाबेल मेडिना गैरीग्वेज और वर्जीनिया रुआनो पास्क्वेल को 7-6 (4), 4-6, 10-7 से पराजित करने वाली सानिया-चांग की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मैच में बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका और रूस की एलिना वेसनीना को हराया।
सानिया-चांग को हालांकि जीत हासिल करने के लिए मैच पूरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ा क्योंकि एजारेंका के चोटिल होने के कारण वेसनीना ने भी मुकाबले से हटने का फैसला किया। मैच समाप्ति तक सानिया-चांग 2-0 से आगे चल रही थीं।
अगले दौर में सानिया-चांग की भिड़ंत अमेरिका की लिजा रेमंड और चेक गणराज्य की क्वेता पेश्च्के से होगी। एकल वर्ग में सानिया की चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी है। पहले दौर में ही उन्हें फ्रांस की एरावाने रेजाई ने 6-3, 6-3 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।