आईपीएल ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय कूटनीति का विस्तार किया है : भारतीय उच्चायुक्त
प्रीटोरिया, 15 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त राजीव कुमार भाटिया ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय कूटनीति का विस्तार किया है।
भाटिया ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "हमारे लिए सबसे अधिक खुशी की बात यह है कि आईपीएल ने सकारात्मक छाप छोड़ी है। हम इसे इस देश में भारतीय कूटनीति को स्थापित करने के प्रयास के पूरक के तौर पर देख सकते हैं।"
भाटिया मानते हैं कि आईपीएल के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी रिश्ते मजबूत हुए हैं।
उन्होंने कहा, "हमें यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि आईपीएल के कारण देश में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग पहुंचे हैं। डरबन इस मामले में एक बहुत बड़े केंद्र के रूप में उभरा है। यहां रहने वाले भारतीय आईपीएल को एक मेले के रूप में देख रहे हैं, जहां जाना हर भारतीय को अच्छा लगता है। आईपीएल ने दक्षिण अफ्रीका को भारत का समकालीन चेहरा दिखाया है, जो जीवंत और खुद पर यकीन करने वाला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications