टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला दक्षिण कोरिया और पाकिस्तान के बीच शनिवार को खेला जाना है। चीन और मलेशिया की टीमें तीसरे और चौथे स्थान के लिए आपस में भिड़ेंगी।
गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में कोरिया ने जहां चीन को 5-1 से पटखनी दी थी वहीं तीन बार के चैंपियन पाकिस्तान ने मेजबान टीम को 4-2 से पराजित किया था।
भारतीय टीम अपने पहले ग्रुप मैच में पाकिस्तान से 2-3 से हार गई थी जबकि दूसरे ग्रुप मैच में चीन ने उसे 2-2 की बराबरी पर रोक लिया था। इसके बाद भारत ने पांचवें और सातवें स्थान के लिए गुरुवार को खेले गए वर्गीकरण मैच में बांग्लादेश को 11-1 से करारी शिकस्त दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।