बीजिंग में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे विजेंदर ने ग्रीस के पी. त्रिकालियोतिस के सिर्फ दो दौर में इतनी बुरी तरह पराजित किया कि वह दोबारा रिंग में उतरने के काबिल नहीं रहे।
गुरुवार रात को आयोजित मुकाबले के दौरान विजेंदर ने त्रिकालियोतिस पर इतने जबरदस्त घूंसे बरसाए कि रेफरी ने उन्हें तीसरे दौर के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।
विजेंदर के अलावा भारत को मनोज कुमार (64 किलोग्राम वर्ग) भी जीत हासिल करने में सफल रहे। मनोज ने स्कॉटलैंड के जे. थियान को हराया।
इसके अलावा जय भगवान भी अपना मुकाबला जीतने में सफल रहे। भगवान ने हंगरी के एम. वार्गा के साथ 2-2 से ड्रा खेला लेकिन बेहतर व्यक्तिगत स्कोर हासिल करने के कारण रेफरी ने उन्हें विजेता घोषित किया।
इससे पहले, भारत के सुरंजय सिंह (50 किलोग्राम वर्ग) सेमीफाइनल में स्थान बनाने में सफल रहे थे हालांकि पी. नरजीत सिंह और ओलंपिक खिलाड़ी ए.एल. लाकरा को हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।