इस मैदान पर खेला जाने वाला यह पहला मैच है। दिल्ली की टीम का यह 11वां मैच होगा जबकि युवराज की टीम 12वां मैच खेलेगी।
आठ जीत और दो हार के साथ अब तक 16 अंक जुटा चुकी दिल्ली की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है लेकिन इस दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। पंजाब टीम ने 11 मैचों से पांच जीत और छह हार के साथ 10 अंक जुटाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।