सहवाग नौ रन बनाकर ब्रेट ली की गेंद पर विकेट के पीछे कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। उस समय टीम का कुल योग 19 रन था। सहवाग ने आठ गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।
कुल योग में अभी एक रन ही जुड़ा था कि गंभीर भी चलते बने। उन्हें संगकारा ने विल्किन मोता की मदद से रन आउट किया। गंभीर ने आठ रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने पांच ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए थे। तिलकरत्ने दिलशान एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अब्राहम डिविलियर्स ने दो रन बनाए थे।
इस मैदान पर खेला जा रहा यह पहला मैच है। दिल्ली की टीम का यह 11वां मैच है जबकि युवराज की टीम 12वां मैच खेल रही है।
आठ जीत और दो हार के साथ अब तक 16 अंक जुटा चुकी दिल्ली की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है लेकिन इस दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। पंजाब टीम ने 11 मैचों से पांच जीत और छह हार के साथ 10 अंक जुटाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।