फ्लिंटॉफ को दक्षिण अफ्रीका में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ मैच ही खेल पाए थे। ऑपरेशन के बाद फ्लिंटॉफ ने अभी तक दौड़ना शुरू नहीं किया है। इस लिहाज से उनका विश्व कप में खेल पाना संदिग्ध है।
फ्लिंटॉफ को विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। फ्लिंटॉफ अगर समय रहते फिट नहीं हो सके तो इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) उनके स्थान पर किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल करेगा।
फ्लिंटॉफ ने समाचार पत्र 'द टाइम्स' से बातचीत के दौरान कहा, "ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए मेरा समय रहते फिट हो पाना तय नहीं है लेकिन जुलाई में होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए टीम को अपनी सेवाएं देने की स्थिति में रहूंगा क्योंकि उसमें अभी काफी वक्त है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।