शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नडाल ने अपने ही देश के फर्नाडो वर्दास्को को 6-4, 7-5 से पराजित किया। नडाल ने क्लेकोर्ट पर अपनी लगातार 32वीं जीत दर्ज की।
अगले दौर में नडाल का सामना सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा। जोकोविक ने अपने ही देश के इवान जुबिकिक को 6-4, 6-4 से पराजित किया।
ब्रिटेन के एंडी मरे को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका नहीं मिल सका। उन्हें जुआन डेल पोटरो ने जोरदार संघर्ष के बाद 7-6 (7-4), 6-3 से हराया।
दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी अंतिम चार में पहुंच गए हैं। फेडरर ने शुक्रवार को अमेरिका के एंडी रॉडिक को तीन सेट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-7 (5-7), 6-1 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।