ली ने चोट के कारण लंबे समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बाद पिछले महीने पाकिस्तान के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के माध्यम से वापसी की है। उन्होंने जनवरी में अपने टखने का ऑपरेशन कराया था।
ली ने कहा, "मैं एशेज में बढ़िया प्रदर्शन करने का लक्ष्य लेकर चल रहा हूं। मैं अपने देश के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करना चाहता हूं। मेरे लिए आईपीएल एक शानदार प्लेटफार्म है और इसके माध्यम से मैं ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपने फार्म और फिटनेस को आजमाउंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।