टेट ने कहा है कि करार नहीं मिलने के बाद उनका राष्ट्रीय टीम में शामिल होना संभव नहीं है। इस कारण वह इंग्लिश काउंटी का रुख करने के बारे में विचार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह कमाई के लिहाज से अच्छी ट्वेंटी-20 प्रतियोगिताओं में खेलने के बारे में भी सोच रहे हैं।
टेट ने कहा, "मैं राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए तैयार था। सीए ने भी मुझे मौका देने का मन बना लिया था। यही कारण है कि मुझे इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से मना किया गया। चोट एक वजह थी लेकिन मैं सीए के कहने पर ही आईपीएल के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं गया। इसके बाद मुझे करार नहीं दिया जाता है। मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं कि किसी ने मेरे मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ दिया हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।