टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने 30 रनों का योगदान दिया जबकि जीन पॉल डुमिनी ने 54 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए।
कप्तान सचिन तेंदुलकर 11 रन ही बना सके लेकिन अभिषेक नायर 27 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।
चेन्नई की टीम का यह 12वां मैच है जबकि मुंबई अपना 13वां मैच खेल रही है। चेन्नई ने 11 मैचों से छह जीत, चार हार और एक रद्द मैच के साथ 13 अंक जुटाए हैं जबकि मुंबई ने 12 मैचों से 11 अंक हासिल किए हैं। मुंबई को पांच जीत और छह हार मिली है। उसका भी एक मैच रद्द हुआ है।
यह मैच दोनों टीमों के लिए खास है। चेन्नई की टीम जहां यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर सकती है, वहीं मुंबई के लिए यह मैच जीतना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके माध्यम से वह सेमीफाइनल की दौड़ में बने रह सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*