शुक्रवार को दिल्ली डेयर डेविल्स पर मिली जीत के बाद युवराज ने कहा, "मुझे मैदान में गुस्सा आने लगा है। मैं इसका कारण नहीं जानता लेकिन यह मेरे लिए चिंता का सबब है। जब तक मेरी टीम जीत रही है, मेरे या दूसरों के लिए यह मायने नहीं रखता।"
युवराज ने कहा कि आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली के आने के बाद उनकी टीम की गेंदबाजी में सुधार आया है।
बकौल युवराज, "ब्रेट ली के आने के बाद हमारी गेंदबाजी में सुधार आया है। इरफान पठान और शांताकुमारन श्रीसंत भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इससे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।