टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस टीम ने जीन पॉल डुमिनी के शानदार 62 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 147 रन बनाए। मुंबई की ओर से अभिषेक नायर ने भी 33 रनों का योगदान दिया जबकि सनत जयसूर्या ने 30 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 19.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की ओर से एस. बद्रीनाथ ने 22 और सुरेश रैना ने 20 रनों का योगदान दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*