मैक्लम 18 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद रेयान हैरिस की गेंद पर टीएस सुमन द्वारा लपक लिए गए। उस समय कोलकाता का कुल योग 27 रन था।
खबर लिखे जाने तक कोलकाता की टीम ने सात ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे। सौरव गांगुली आठ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ब्रैड हॉज ने चार रन बनाए थे।
डेक्कन की टीम का यह 13वां मैच है जबकि कोलकाता की टीम अपना 12वां मैच खेल रही है। डेक्कन ने छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक जुटाए हैं।
कोलकाता की टीम अब तक हासिल की गई एक जीत और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक ही जुटा पाई। कोलकाता ने नौ मैच गंवाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।