डेक्कन चार्जर्स की ओर से एडम गिलक्रिस्ट ने 18 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन और हर्शल गिब्स 11 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 160 रन बनाए। नाइट राइर्ड्स की ओर से ब्रैड हॉज ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। हसी ने 43 रन बनाए। सौरव गांगुली ने 33 रनों का योगदान दिया।
मैक्लम ने 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद रेयान हैरिस की गेंद पर टीएस सुमन द्वारा लपक लिए गए। उस समय कोलकाता का कुल योग 27 रन था। साहा ने 7 रन बनाए।
डेक्कन की टीम का यह 13वां मैच है जबकि कोलकाता की टीम अपना 12वां मैच खेल रही है। डेक्कन ने छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक जुटाए हैं।
कोलकाता की टीम अब तक हासिल की गई एक जीत और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक ही जुटा पाई। कोलकाता ने नौ मैच गंवाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।