नडाल ने जहां चौथी वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को चार घंटे तक चले मुकाबले के बाद 3-6, 7-6 (7-5), 7-6 (11-9) से हराया वहीं फेडरर ने अर्जेटीना के जुआन डेल पोटरो को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।
नडाल ने क्लेकोर्ट पर अपना लगातार 33वां मैच जीता। इस सत्र में वह क्लेकोर्ट पर 19 मैच खेल चुके हैं लेकिन उन्हें एक बार भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
नडाल को क्लेकोर्ट का बादशाह माना जाता है। वह 2005 से अब तक क्लेकोर्ट पर 154 मैच खेल चुके हैं, जिनमें से सिर्फ चार में उन्हें हार मिली है। वह क्लेकोर्ट पर अब तक 28 खिताबी मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें से उन्हें 27 बार जीत मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।