रियल को स्पेनिश लीग में लगातार तीसरी हार मिली। इस हार के साथ रियल अंक तालिका में बार्सिलोना से आठ अंकों के अंतर से पिछड़ गया। बार्सिलोना को खिताब पर कब्जे के लिए मार्लोका से भिड़ना था लेकिन अब उसे इसकी जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बार्सिलोना के हाथ में अभी भी दो लीग मैच सुरक्षित हैं।
यह सत्र बार्सिलोना के लिए शानदार रहा है। उसने कुछ दिनों पहले स्पेनिश किंग्स कप पर कब्जा किया था। अब उसने स्पेनिश लीग खिताब पर कब्जा कर लिया है और 27 मई को उसे इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ चैंपियंस लीग का फाइनल खेलना है। यह मैच जीतकर बार्सिलोना खिताबों की तिकड़ी पूरी कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।