उदीनीस की जीत के बाद इंटर के खिलाड़ियों को पूरा भरोसा है कि वे लगातार चौथी बार 'स्कुडेटो बैज' अपने पास रखने में सफलता कर लेंगे क्योंकि उनकी टीम और एसी. मिलान के बीच अंकों का फासला सात तक पहुंच गया है। एसी. मिलान के पास अभी दो मुकाबले हैं और इंटर को यकीन है कि एसी. मिलान इन मैचों से इस अंतर की भरपाई नहीं कर पाएगा।
जीत के बाद उदीनीस को कुछ खास खुशी हासिल नहीं हुई। वह एएस. रोमा के बाद तालिका में सातवें स्थान पर है। रोमा की तुलना में उसके तीन अंक कम हैं। अब उदीनीस का एकमात्र लक्ष्य अगले सत्र के लिए यूरोपा लीग में स्थान बनाना होगा। अगले सत्र में यूएएफए कप का ही नाम बदलकर यूरोपा लीग हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।