युगल मुकाबलों के फाइनल में प्रकाश और राम को इजरायल के जोनाथन इर्लिच और हारेल लेवी की जोड़ी ने 6-3, 6-3 से पराजित किया।
खिताबी जीत ने जहां इर्लिच और लेवी के खाते में 3950 यूरो और 90 एटीपी अंक डाले वहीं प्रकाश और राम को 2350 यूरो और 55 एटीपी अंक मिले।
एकल मुकाबलों में प्रकाश की चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी है। क्वार्टर फाइनल में उन्हें चेक गणराज्य के पावेल स्नोबेल ने 6-2, 6-4 से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।