भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से जोहांसबर्ग में खेला जाने वाला मैच आईपीएल का 49वां मुकाबला होगा जबकि रात आठ बजे 50वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अपना 12वां मैच खेलेगी जबकि डेक्कन, पंजाब और राजस्थान की टीमें अपना-अपना 13वां मैच खेलेंगी।
प्रदर्शन के लिहाज से दोनों मैच रोमांचक होंगे क्योंकि चारों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। वैसे यह मैच राजस्थान, डेक्कन और पंजाब के लिए ज्यादा अहम होगा क्योंकि इनकी दावेदारी अभी पुष्ट नहीं हुई है। दिल्ली की बात अलग है क्योंकि 16 अंकों के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*