अब्राहम डिविलियर्स 20 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 20 गेंदों पर एक चौके की मदद से 17 रन बनाए थे।
दिल्ली की टीम ने मात्र 15 रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। कप्तान वीरेंद्र सहवाग दो रन बनाकर मुनाफ पटेल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि गौतम गंभीर आठ रन बनाने के बाद पटेल की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए।
दिल्ली की टीम अब तक खेले गए 11 मैचों में आठ जीत हासिल कर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन राजस्थान के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
राजस्थान की टीम ने 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 13 अंक जुटाए हैं। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। उससे ऊपर दिल्ली, चेन्नई, डेक्कन और पंजाब की टीमें हैं। इस लिहाज से यह मैच जीतकर वह सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रह सकती है लेकिन हार की सूरत में बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।