आईपीएल के इस संस्करण में हर मैच में छह प्रतियोगियों में से एक सुंदरी का चुनाव किया जाता है। 48 सुंदरियों में सर्वश्रेष्ठ का चुनाव करने के लिए शनिवार रात से इंटरनेट वोटिंग शुरू हो गई। कोई भी आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद की सुंदरी को मत दे सकता है।
जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में अगले रविवार को इस प्रतियोगिता का फाइनल होगा। विजेता को 50,000 रैंड का पुरस्कार, भारत की यात्रा और बॉलीवुड में काम करने का मौका भी मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।