आईपीएल : डेक्कन चाजर्स ने नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया (लीड-5)
कोलकाता नाइट राइर्ड्स के 160 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए।
डेक्कन चार्जर्स की ओर से रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। वेणुगोपाल राव 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
एडम गिलक्रिस्ट ने 31 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। हर्शल गिब्स ने 34 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाए। टी. सुमन 24 गेंदों में 31 रन बनाकर रन आउट हुए। सायमंड्स ने 18 रन बनाए।
इससे पहले कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 160 रन बनाए। नाइट राइर्ड्स की ओर से ब्रैड हॉज ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। हसी ने 43 रन बनाए। सौरव गांगुली ने 33 रनों का योगदान दिया।
मैक्लम ने 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद रेयान हैरिस की गेंद पर टीएस सुमन द्वारा लपक लिए गए। उस समय कोलकाता का कुल योग 27 रन था। साहा ने 7 रन बनाए।
डेक्कन की टीम का यह 13वां मैच है जबकि कोलकाता की टीम अपना 12वां मैच खेल रही है। डेक्कन ने छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक जुटाए हैं।
कोलकाता की टीम अब तक हासिल की गई एक जीत और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक ही जुटा पाई। कोलकाता ने नौ मैच गंवाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications