ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 100 तथा 200 मीटर दौड़ के मौजूदा विश्व चैंपियन बोल्ट ने 150 मीटर दौड़ के दौरान ब्रिटेन के धावक मार्टिन डेवोनिश को पीछे छोड़ा।
दौड़ के बाद बोल्ट ने कहा कि वह 100 मीटर दौड़ का अपना ही विश्व रिकार्ड सुधारना चाहते हैं। बोल्ट ने बीजिंग ओलंपिक के दौरान 100 मीटर दौड़ 9.69 सेकेंड में पूरी की थी लेकिन अब वह यह दूरी 9.4 सेकेंड में नापना चाहते हैं।
बोल्ट ने 150 मीटर दौड़ में इटली के पिएट्रो मिनिया का रिकार्ड ध्वस्त किया। पिएट्रो ने 1983 में यह 14.80 सेकेंड में पूरी की थी। पिएट्रो ने जब यह रिकार्ड बनाया था, तब बोल्ट का जन्म भी नहीं हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*