बार्सिलोना को शनिवार को चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ था। विलारियल के हाथों रियल मेड्रिड की हार के बाद वह चैंपियन बना था।
यह सत्र बार्सिलोना के लिए शानदार रहा है। उसने कुछ दिनों पहले स्पेनिश किंग्स कप पर कब्जा किया था। साथ ही उसने स्पेनिश लीग खिताब पर भी कब्जा कर लिया है।
इस महीने की 27 तारीख को बार्सिलोना को इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ चैंपियंस लीग का फाइनल खेलना है। यह मैच जीतकर बार्सिलोना खिताबों की तिकड़ी पूरी कर सकता है।
रविवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड ने वेलेंसिया को 1-0 से हराकर स्पेनिश लीग में चौथा स्थान हासिल किया। सेविला तीसरे और वेलेंसिया तथा विलारियल संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।