आईपीएल : क्रोनिए का दोस्ता बेंजो भी मैच देखने पहुंचा

By Staff

जोहांसबर्ग, 18 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए के साथ वर्ष 2000 के चर्चित मैच फिक्सिंग विवाद में शामिल रहा उनका एक दोस्त हामिद कासिम बेंजो भी रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच देखने वांडर्स स्टेडियम पहुंचा।

बेंजो ने डेक्कन चार्जर्स और किंग्स इलेवन पंजाब टीमों के बीच खेले गए दिन के पहले मैच के दौरान लगभग 15 मिनट हॉस्पिटेलिटी बॉक्स में बिताए।

वांडर्स आने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर बेंजो ने कहा, "मैं यहां मैच देखने आया हूं। मैं किसी और चीज के बारे में बात नहीं करना चाहता। खासतौर पर ऐसी चीज के बारे में तो बिल्कुल भी नहीं, जिसमें मैं कभी शामिल रहा हूं।"

जोहांसबर्ग में एक रेस्टोरेंट चलाने वाले बेजों ने ही क्रोनिए का परिचय लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के सटोरिए संजीव चावला से मुलाकात कराई थी। इस मामले को लेकर बेंजो भी मैच फिक्सिंग की जांच करने वाली किंग्स समीति के सामने पेश हो चुका है।

बेंजो के स्टेडियम में मौजूद रहने से एक बार फिर क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की आशंका को हवा मिली है। वैसे भी काफी समय पहले से ही कहा जा रहा है कि आईपीएल के मैचों की भी फिक्सिंग की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Monday, May 18, 2009, 3:34 [IST]
Other articles published on May 18, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+