पिछले साल इस चैंपियनशिप का आयोजन नहीं हो सका था। इस साल इस चैंपियनशिप के अंतर्गत पांच श्रेणियों में छह दौर आयोजित होंगे। इसके प्रायोजकों में एमआरएफ के अलावा टीवीएस मोटर कंपनी, भारत पेट्रोलियम, सिडविन, रेड बुल और जीएमआर शामिल हैं।
कार्यक्रम इस प्रकार है : पहला दौर-24 मई, गोवा में। दूसरा दौर-31 मई, हैदराबाद में। तीसरा दौर-14 जून, कोयंबटूर में। चौथा दौर-15 नवंबर, बेंगलुरू में। पांचवां दौर-29 नवंबर, पुणे में। छठा दौर-6 दिसंबर, जयपुर में।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।